फतेहपुर : भूत प्रेत के चक्कर में महिला के साथ दो तथाकथित तांत्रिक तथा उसके ससुर ने मारपीट की गर्म चिमटे भी पैर के तलवे तथा हाथ में दागे गए महिला के अनुसार रात भर मारपीट की गई ।
उधर मामले की जानकारी दूसरे दिन सुबह महिला के भाई को हुई तो वह अपने बहन के गांव गया और गंभीर बहन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । भाई के अनुसार उस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दे दी है ।
आज के इस वैज्ञानिक युग में अभी भी लोग तंत्र मंत्र भूत प्रेत में विश्वास करते हैं । जिसके चलते लोग कभी-कभी अमानवीय व्यवहार इस तरह करते हैं की मनुष्य को अपने पैरों के बल में खड़ा होना भी मुश्किल पड़ जाता है । इसी तरह का कुछ एक मामला फतेहपुर जनपद के जाफर गंज थाना क्षेत्र के रोटी गांव में हुआ ।
रोटी गांव निवासिनी अनीता देवी उम्र 30 वर्ष पत्नी श्यामू के अनुसार उसके ऊपर भूत प्रेत का चक्कर होने का बहाना बनाकर उसके ससुर अच्छेलाल ने बाहर से दो तांत्रिक बुलवाएं। महिला के अनुसार मंगलवार की रात को रात भर उसके साथ मारपीट की गई ।
आग में गरम चिमटा कर उसके पैर के तलवे में लगाया गया जिसके चलते उसके पैर के तलवे में फफोले पड़ गए । दोनों हाथों में कई स्थानों पर गरम चिमटा लगाया गया । जिसके चलते महिला के दोनों हाथों में दर्जनों स्थानों पर जले के निशान बने हुए थे । इतना ही नहीं महिला के चेहरे में भी चोट के निशान थे । उधर पूरे मामले की जानकारी महिला के भाई जय नारायण निवासी खजुहा कोतवाली बिंदकी को हुई तो वह अपने बहन के गांव रोटी गांव पहुंचा और गंभीर बहन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया ।
भाई ने बताया कि बहन का कभी-कभी सिर दर्द करता है । इसी के चलते बहन के ससुर ने भूत प्रेत की बात बता कर तो तांत्रिक बुला लिया और बहन के साथ रात भर जमकर मारपीट की गई । अमानवीय व्यवहार किया गया वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है ।
