कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के बीते दिनों हुई शोरूम से हुई 59 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस, फोरेंसिक टीम जांच करने पहुंची । पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली । वहीं शोरूम कर्मियों के बयान दर्ज किए और क्राइम सीन भी दोहराया ।
जानकारी के अनुसार बता दें कि महाराजपुर क्षेत्र के रुमा स्थित सनी ट्योटा का शोरूम है शोरूम के मैनेजर ने रविवार को महाराजपुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि अज्ञात चोरों ने शोरूम में घुसकर कैशियर रूम में रखी तिजोरी को तोड़कर उसमें रखा 59 लाख रुपया चोरी कर लिया है । उसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की । इसके बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों को जानकारी मिली तो घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम,सर्विलांस टीम पहुंचकर घटना को छानबीन शुरू की ।
पुलिस ने शोरूम में कार्य कर रहे कर्मचारियों से पूछताछ की और सभी कर्मचारियों का बयान दर्ज किया । इसके बाद पुलिस ने पुलिस ने शोरूम में क्राइम सीन दोहराया । पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से और घटनास्थल मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की ।
इस सम्बंध में महराजपुर पुलिस का कहना है कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है । जल्द ही घटना का खुलसा किया जाएगा ।
