कानपुर । कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिक से छेड़छाड़ व मारपीट का मामला प्रकाश में आया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छतमरा गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शैदलीपुर गांव निवासी दीपक उसकी बेटी से फोन करके उससे दोस्ती करने के लिए दबाव बनाता है । जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा । दीपक व उसके दोस्त नीतू और छोटू पीड़िता के घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा । पीड़िता और उसके परिजनों ने इसका विरोध किया तो पीड़िता और उसकी बेटी को लात घूसों से मारा पीटा जिससे नाबालिक को गंभीर चोट आ गई । जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया । पीड़िता कुलगांव चौकी पहुंचकर पुलिस से शिकायत की । पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए बताया कि तीन दिन बीतने के बाद भी इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की । इसके बाद पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की ।
इस सम्बंध में पुलिस आयुक्त कानपुर बीपी जोगदंड ने मामले को संज्ञान में लेते हुए महाराजपुर थानाध्यक्ष को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया ।
