Executive Editor Amit Kumar ‘Dev’
कुछ महत्वपूर्ण तथ्य –
-धरना स्थल पर डीडीए प्रयागराज कुल भूषण वर्मा व उपजिलाधिकारी बिंदकी अंजू वर्मा पहुंचे,कार्यवाही का दिया आश्वासन
– जब तक भ्रष्ट मंडी निरीक्षक का स्थानांतरण नहीं किया जाता धरना समाप्त नहीं होगा
– स्थानांतरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी,कई अन्य संगठनों ने दिया समर्थन ।
बिन्दकी/फतेहपुर । नवीन गल्ला मंडी बिंदकी में तैनात मंडी निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह के खिलाफ मिलर्स एवं गल्ला व्यापार समिति व गल्ला व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बीते दिन से चल रहे धरने के समर्थन में आज लघु उद्योग भारती फतेहपुर,व्यापार मंडल कंछल गुट,आदर्श व्यापार मंडल,जन उद्योग व्यापार मंडल व सर्राफा बाजार मिलर्स सहित कई संगठन में आ गए हैं और व्यापारियों के आंदोलन ने जोर पकड लिया है । व्यापारियों की मांग है भ्रष्ट मंडी निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाकर नए मंडी निरीक्षक की तैनाती की जाए । इस मांग से सम्बन्धित एक ज्ञापन व्यापारियों ने बीते दिन उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा को देकर मंडी निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह को हटाए जाने की मांग की थी । व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के अनुसार छह माह पूर्व भ्रष्टाचार के आरोप में इस मंडी निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह को यहां से हटाया गया था जिसे पुनः फिर नवीन गल्ला मंडी बिंदकी में तैनात कर दिया है । व्यापारी संगठनों का कहना है कि अगर इस भ्रष्ट मंडी निरीक्षक को हटाया नहीं गया तो आंदोलन और वृहद होगा ।
व्यापारी संगठनों की अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की खबर पर आज डीडीए प्रयागराज कुल भूषण वर्मा व उपजिलाधिकारी बिंदकी अंजू वर्मा धरना स्थल पर पहुंचे और मंडी निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया । किंतु व्यापारी संगठनों ने धरना समाप्त नहीं किया । संगठनों का कहना है कि जब तक मंडी निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह को स्थानांतरित कर कार्यवाही नहीं की जाती है तब तक यह आंदोलन खत्म नहीं होगा । धरने के दौरान व्यापारी एकता के गगन भेदी नारे बाजी करते रहे । धरने स्थल में बड़ी संख्या में व्यापारी बीते दिन से डटे हुए हैं । अगर व्यापारियों की मांग पर कार्यवाही शीघ्र नहीं होती है तो यह आंदोलन और उग्र हो सकता है । क्योंकि व्यापारी संगठन जब तक मंडी निरीक्षक का स्थानांतरण नहीं हो जाएगा अपनी जगह से हिलेंगे नहीं ।
इस मौके पर व्यापारी नेता राजेश गुप्ता उर्फ राजा भैया,रवि गुप्ता (गौरव), गोविन्द बाबू टाटा,वेद प्रकाश गुप्ता,लक्ष्मीचंद उर्फ मोना ओमर,मुनेंद्र तिवारी,भूपेंद्र उमराव,शिवम् गुप्ता,जय कुमार साहू,उमा शंकर वर्मा,अरविंद वर्मा,निर्मल गुप्ता,ओम प्रकाश गुप्ता,प्रेम बाबू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे ।
#Bindki भ्रष्ट मंडी निरीक्षक के स्थानांतरण को लेकर व्यापारी संगठनो का अनिश्चितकालीन धरना जारी,
धरना स्थल पर DDA #प्रयागराज कुलभूषण वर्मा व SDMअंजू वर्मा पहुंचे,कार्यवाही का दिया आश्वासन@narendramodi @CMOfficeUP @homeupgov @ChiefSecyUP @CommissionerPrg @dmfatehpur @AjaiBhadauriya pic.twitter.com/w0guBm8DaC— Journalist Amit kumar 'देव' (@AmitKum995) June 6, 2023
