फतेहपुर । सहायक निदेशक मत्स्य फतेहपुर ने बताया कि वर्ष 2023-24 हेतु मत्स्य विभाग में संचालित योजनाओं यथा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना ,मत्स्य कल्याण कोष आदि विभिन्न परियोजनाओं में लाभ उठाने के लिए विभागीय पोर्टल पर आनलाईन 15 जून 2023 तक किये जा सकते है ।
इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकते है ।विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है ।
आवेदन सम्बन्धी अधिक जानकारी कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, जगन्नाथ की कोठी,आईटीआई रोड,फतेहपुर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है ।
