फतेहपुर । हर घर-आंगन योग थीम पर 21 जून को नवम् अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा ।
यह जानकारी देते हुए डॉ० सुधीर रंजन,क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी फतेहपर ने बताया कि मुख्य सचिव उ० प्र० शासन की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक 06 जून 2023 के दिये गये निर्देश के अनुपालन के कम में नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 के अवसर पर पूरे प्रदेश में अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है । जिसके क्रम में जनपद फतेहपुर को कुल 07 लाख लोगों को योग से जोड़ने एवं भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा जारी गाईड लाईन के अनुसार कामन योग प्रोटोकाल का सामूहिक योगाभ्यास कराये जाने का लक्ष्य प्रस्तावित है । जिसका थीम “हर घर-आंगन योग “रखा गया है ।
उक्त कार्यक्रम में 15-21 जून 2023 तक जनपद मुख्यालय, समस्त नगर पालिका-नगर पंचायत मुख्यालय एवं सभी वार्डो, समस्त तहसील मुख्यालय तथा समस्त ब्लाक मुख्यालय एवं समस्त ग्राम पंचायतों, बेसिक शिक्षा अधिकारी के अधीनस्थ संचालित विद्यालयों एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के अधीन संचालित विद्यालयों,उच्च शिक्षा अधिकारी के अधीन संचालित डिग्री कालेजों में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम एवं योग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किये जाने हैं । विषयगत प्रकरण में आपसे अपेक्षा है कि अपने स्तर से विभागीय कर्मियों को निर्देशित करने का कष्ट करें तथा विगत वर्षों की भाँति बढ-चढ कर प्रतिभाग करें तथा कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित किये जाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें ।
उक्त के संबंध में सुविधा के दृष्टिगत तथा योगिक क्रियाओं से आप सभी को अभ्यस्त एवं परिचित किये जाने के दृष्टिगत पत्र निर्गत होने की तिथि से प्रतिदिन प्रातः 07.00 बजे से 08.00 बजे तक योगाचार्य द्वारा आनलाईन योग कक्षा आयोजित की जा रही है । जिसकी लिंक आप सभी को अधोहस्ताक्षरी द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है । जिसमें आप सभी शामिल होकर योगाभ्यास करना सुनिश्चित करें जिससे 15 से 21 जून 2023 तक अधिक से अधिक लोगों को उक्त कार्यक्रम से लाभान्वित किया जा सके ।
