फतेहपुर । भारतीय रेडक्रास सोसायटी प्रबंधन समिति का चुनाव 23 जून को होगा । यह जानकारी देते हुए चिकित्सा अधिकारी/भारतीय रेडक्रास सोसाइटी जनपद फतेहपुर डॉ० सुनील भारती ने बताया कि 23 जून को प्रातः 9:00 बजे विकास भवन सभागार फतेहपुर में भारतीय रेडक्रास सोसाइटी जनपद फतेहपुर के प्रबन्धन समिति का चुनाव का प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है । नामांकन की प्रकिया प्रातः 09:00 बजे से प्रारम्भ होगी । अतः आप सभी गणमान्य सदस्यों से अनुरोध है कि ससमय पहुँच कर अपना मतदान करने की कृपा करें । मतदान हेतु अपना आधार काड एवं सदस्यता प्रमाण पत्र/आजीवन सदस्यता रशीद लाना अनिवार्य है ।
