फतेहपुर : 21249.56 लाख की लागत से निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का दिन बुधवार को पूर्वाहन जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने औचक निरीक्षण किया ।
जिसमे पाया गया कि 704 मजदूर कार्य करते हुए पाए गए । उन्होंने कार्यदायी संस्था सी0 एन्ड डी0एस0 को निर्देश दिए कि कम से कम 1500 मजदूरो को लगाकर कार्य मे गति लाकर मानक के अनुसार पूर्ण कराया जाए ।
उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया 30 जून 2021 तक एलओबी के कार्यो को हर हाल में पूर्ण करना सुनिश्चित करे । उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि समय-समय पर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करें ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश,प्रधानाचा -र्य मेडिकल कॉलेज,कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक ,अधिशाषी अभियंता आरईएस,जिला अर्थ एवं अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
