चौकी प्रभारी के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन मोटर साइकिल चालकों को रोका गया । ये ऐसे लोग थे जिनके पास हेलमेट नहीं थे । उन्होंने जांच की और उसके बाद सभी को नि:शुल्क हेलमेट बांट दिया ।
बिन्दकी/फतेहपुर । पुलिस के कार्यों को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते है । मगर पुलिस का एक मानवीय चेहरा भी सामने आया है । यातायात नियमों को लेकर पुलिस बहुत सजग है दुर्घटना से बचाव के लिए पुलिस बाइकों की चेकिंग के दौरान कोतवाली बिन्दकी की चौकी खजुहा पुलिस का एक सराहनीय कार्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना गया है । ऐसी चिलचिलाती धूप में भी ऐसा मानवीय कार्य करने की जितनी भी तारीफ की जाए उतनी कम है ।
चौकी प्रभारी के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन मोटर साइकिल चालकों को रोका गया । ये ऐसे लोग थे जिनके पास हेलमेट नहीं थे । उन्होंने जांच की और उसके बाद सभी को अपनी तरफ से नि:शुल्क हेलमेट दिया । ताजुब बात यह थी कि किसी का भी चालान नही काटा गया बस हिदायत देकर गिफ्ट में हेलमेट भेट कर दिया । साथ ही सभी को यातायात नियमों का पालन करने का शपथ दिलाई गई ।
शपथ भी दिलाई गई
देश भर में नया मोटर वाहन अधिनियम लागू होने के बाद यातायात नियमों को लेकर सरकार भी सख्त हो गई है । नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है । जुर्माना राशि को लेकर विवाद भी हो रहे है मगर इसी बीच खजुहा पुलिस ने सराहनीय पहल भी शुरू की है ।
जनपद फतेहपुर की कोतवाली बिन्दकी की चौकी खजुहा क्षेत्र में बिना हेलमेट के आने जाने वाले मोटर साइकिल चालकों के बीच में नि:शुल्क हेलमेट बांट रही है । चौकी प्रभारी धीरेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने जांच के दौरान हेलमेट को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया । अभियान के दौरान कमजोर तबके के लगभग एक दर्जन लोगों के बीच मुफ्त में हेलमेट का वितरण किया गया ।
चौकी प्रभारी धीरेन्द्र पांडेय ने कहा कि लोगों को मुफ्त हेलमट देकर जागरूक किया गया है । इसके अलावा नियमों का पालन कराने के लिए भी शपथ दिलाई गई है ।
इस मौके पर उप निरीक्षक गोविंद सिंह के अलावा कर्मचारी उपस्थित रहे ।
#Bindki #खजुहा चौकी इंचार्ज की दरियादिली – बाइक सवारो को रोक कर,
जांच की और मुफ्त में दे दिया हेलमेट
क्षेत्र मे है चर्चा का विषय
चौकी प्रभारी के नेतृत्व मे लगभग एक दर्जन मोटर साइकिल चालकों को रोका गया@narendramodi @CMOfficeUP @dgpup @igrangealld @ADGZonPrayagraj @fatehpurpolice pic.twitter.com/SNK02i1Do8— Journalist Amit kumar 'देव' (@AmitKum995) June 11, 2023
