फतेहपुर । जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण फतेहपुर सुश्री प्रगति मिश्रा ने बताया कि एतद्द्वारा जनपद के दिव्यांगजनों को सूचित किया जाता है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या सी-647 25 मई 2023 के द्वारा राज्य निधि मद से दिव्यांगजनों को वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने हेतु आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जाते हैं ।
राज्य निधि से वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देश 14 सितम्बर 2021 में दिव्यांगजन के हितार्थ निम्न 04 प्रकार के वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने का प्राविधान है ।
उ0प्र0 के दिव्यांगजन द्वारा बनाये गये चित्रों,हस्तकला आदि सहित उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी एवं कार्यशालाओं हेतु धनराशि सहायता के रूप में उपलब्ध कराना ।
उ०प्र० के दिव्यांगजन जिनका खेल/ललित कला/संगीत/नृत्य / फिल्म/थियेटर/साहित्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हो ।
उन्हें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय आयोजनों में प्रतिभाग किये जाने एवं खेल आयोजन हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना ।दैनिक जीवन के गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिये बैंच मार्क दिव्यांगता के व्यक्तियों को उच्च सहायता वाले उपकरण क्रय हेतु वित्तीय सहायता ।
उ0प्र0 के दिव्यांगजन जो गम्भीर बीमारियों यथा- कैंसर, थैलीसीमिया,प्लास्टिक एनीमिया,बहु स्केलोरोसिस से ग्रसित हों अथवा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित न हो, इसको चिकित्सा हेतु वित्तीय सहायता ।
उपरोक्त के संदर्भ में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र प्राप्ति हेतु किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय,जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी फतेहपुर के कक्ष सं0- 23 विकास भवन फतेहपुर में सम्पर्क कर सकते हैं ।
