फतेहपुर । ई केवाईसी भूलेख अंकन एवं खाते से आधार लिंकिंग कार्यवाही हेतु 14 जून से 23 जून तक सभी तहसील मुख्यालयों में शिविर का आयोजन किया गया है ।
यह जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक फतेहपुर श्री राम मिलन सिंह परिहार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनार्न्तगत ऐसे कृषक जिनका ई केवाईसी,भूलेख अंकन एवं खाते से आधार लिंकिग कार्यवाही पूर्ण नहीं है । उसे पूर्ण कराये जाने हेतु तहसील स्तरीय शिविर का आयोजन 13 जून 2023 से 23 जून 2023 के मध्य जनपद की समस्त तहसील मुख्यालय पर प्रातः 10.00 से 5.00 बजे तक (राजकीय अवकाश को छोडकर) शिविर आयोजित किया जायेगा ।
शिविर में कृषि,राजस्व,जन सुविधा केन्द्र के प्रतिनिधियों के साथ पोस्ट ऑफिस के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा तथा कृषकों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्वक समाधान किया जायेगा । समस्त कृषकों से अपील है अधिक अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करें ।
