फतेहपुर : औद्योगिक रोजगार सृजन के उद्देश्य व्यवहारिक सामूहिक प्रशिक्षण दिया जाएगा यह जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग,जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र फतेहपुर,एस0 सिद्दीकी ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के व्यक्तियों में औद्योगिक रोजगार सृजन के उद्देश्य से व्यवहारिक सामूहिक प्रशिक्षण योजना वर्ष 2021-22(एक माह का सैद्धान्तिक तीन माह का व्यवहारिक) में उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उ0प्र0, कानपुर के निर्देशानुसार जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, फतेहपुर द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है । निदेशालय द्वारा निर्धारित ट्रेडों में से पुरूष अभ्यर्थियों के लिए बिजली मोटर रिपेयरिंग एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए ब्यूटी पार्लर ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित है ।
यह कार्यक्रम अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उन पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए है । जिनकी आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य हो तथा कम से कम आठवीं कक्षा पास हो । इस प्रशिक्षण हेतु चयनित अभ्यर्थियों को रु0 1250/- प्रतिमाह यातायात एवं स्वल्पाहार के रूप में दिया जाएगा । आवेदन पत्र वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर 15 जून तक ऑनलाइन किये जा सकते है ।
ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ फोटो,हस्ताक्षर नमूना,आधार कार्ड, बैंक पास बुक की छायाप्रति,आयु प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा ।
विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र,आबूनगर,फतेहपुर से प्राप्त कर सकते हुए ।
