फतेहपुर : विकासखंड देवमई ग्राम बेंता निवासी अभिषेक गुप्ता ने पंचायत निर्वाचन पर सवाल उठाए हैं और उन्होंने मामले की जांच करा कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है ।
जिला निर्वाचन कार्यालय व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत करते हुए अभिषेक गुप्ता ने बताया कि ग्राम बेंता के वार्ड नंबर 1 से उसकी पत्नी स्वाति ने नामांकन दर्ज कराया था जिसकी प्राप्ति रसीद भी उनके पास है । जब वे चुनाव चिन्ह लेने गई तो उन्हें बताया गया कि उनके खिलाफ कोई भी अन्य आवेदन नहीं आया है । इसलिए वह निर्विरोध निर्वाचित हैं । इसके बाद अपने आप को निर्वाचित मानकर उसकी पत्नी ने आगे कोई कार्रवाई नहीं की। किंतु जब परिणाम घोषित हुआ तो उसमें वार्ड नंबर एक रिक्त घोषित कर दिया गया । जोकि निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया में खुद सवाल पैदा करता है कि जब वार्ड नंबर 1 से स्वाति ने आवेदन किया था और वह आवेदन निरस्त भी नहीं किया गया तो ऐसे में वार्ड नंबर 1 का रिक्त घोषित किया जाना अपने आप में एक सवाल खड़ा करता है ?
उन्होंने निर्वाचन अधिकारी व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में अपनी शिकायत दर्ज करा कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है ।
