बिन्दकी-फतेहपुर (3 June) : भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुट द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें गेहूं क्रय केंद्र में गेहूं खरीद की समस्या सहित कई प्रमुख बिंदुओं पर ध्यानाकर्षण कराया गया और कहा गया कि यदि समस्याएं हल नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुट के लोग मजबूरन धरना प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे ।
आज गुरुवार को तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुट की एक बैठक हुई बैठक में एक ज्ञापन तहसीलदार चंद्रशेखर यादव को सौंपा गया ।
जिसमें कहा गया कि नगर के मंडी समिति परिसर स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्र में एक शाम को केवल 10 कुंतल का टोकन दिया जा रहा है । जिसके चलते किसान परेशान हैं मांग की गई कि कम से कम एक किसान को 50 कुंतल का टोकन लिया जाए । जिसके कारण नगर के अंदर जाम लगता है दुर्घटनाएं होती हैं और कभी-कभी लोग मौत का शिकार हो जाते हैं । ज्ञापन में कहा गया कि नगर के निकट काशीराम कॉलोनी में तमाम अपात्र लोग कॉलोनी आवंटित करा कर रह रहे हैं ।इसकी जांच होनी चाहिए और अपात्र लोगों को कालोनियों से बेदखल किया जाए तथा पात्र लोगों को कॉलोनी दी जाए क्षेत्र की तमाम गांव की सड़कें पूरी तरह से जर्जर हो गई है । उनका मरम्मतीकरण कराया जाए । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रैबीज इंजेक्शन काफी दिनों से नहीं है एंटी रेबीज इंजेक्शन तत्काल रूप से उपलब्ध कराए जाएं ।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुट के प्रयागराज मंडल प्रवक्ता अशोक उत्तम, जिला अध्यक्ष रामसहाय पटेल तथा तहसील अध्यक्ष नवल सिंह पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
