बिन्दकी-फतेहपुर : तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक गंभीर घायल हो गया । जबकि उसी बाइक में सवार उसके तीन बच्चे चोटिल हो गए । घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया । जिसे प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे में पतारी मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से गिरकर बाइक चालक सचिन उम्र 35 वर्ष पुत्र रामचरण निवासी त्रिलोकी को थाना घाटमपुर जनपद कानपुर गंभीर घायल हो गया । जबकि उसी बाइक में सवार उसकी 9 वर्षीय पुत्री प्रियांशी 7 वर्षीय पुत्री कृष्णा तथा 5 वर्षीय पुत्र युवराज को मामूली चोट आई । दुर्घटना के बाद सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए गंभीर घायल सचिन को प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
