फतेहपुर । आज आयोजित कैरियर काउंसिलिंग कार्यशाला व रोजगार मेला में 100 अभ्यर्थियों की हुई कैरियर काउंसिलिंग में 21 को नौकरी मिली ।
यह जानकारी देते हुए जिला सेववायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आज प्रातः 11:30 बजे से कार्यालय परिसर में रोजगार मेला व कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
जिसमें 100 से अधिक अभ्यर्थियों की कॅरियर काउन्सिलिंग की गयी । रोजगार मेले में प्रदेश स्तर की जे.एम.टी. मैनपावर द्वारा 07 ओरियन्ट इलेक्ट्रानिक्स एंड इलेक्ट्रिकल द्वारा 03 पीपल ट्री आनलाइन द्वारा 03 पुखराज हेल्थकेयर प्रा.लि. कानपुर द्वारा 04 एवं कॅरियर ब्रिज स्किल सोल्यूशन्स प्रा.लि. अहमदाबाद द्वारा 04 इस प्रकार कुल 21 योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया गया । जिसमें कम्पनियों द्वारा 8000 से 16000 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी ।
कार्यक्रम का आयोजन जिला सेववायोजन अधिकारी के दिशा-निर्देशन में श्री शशांक पान्डेय, प्रभारी रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर के द्वारा सम्पन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवायोजन कार्यालय के श्री राधाकृष्ण तिवारी,श्री हसमत अली, श्री आशुतोष वर्मा, श्री आशीष दीक्षित,श्री चन्द्र किशोर,श्री सुखनंदन सक्सेना, सुश्री नीतू सिंह,यंग प्रोफेशनल एम.सी.सी. संदीप एवं रामा देवी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।
