फतेहपुर । आज दिन बुधवार को उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति फतेहपुर द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई सिविल लाइन फतेहपुर में स्वास्थ्य मिशन टी0बी0 रोग जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें छात्र व छात्राओ ने कार्यक्रम में भाग लिया आई टी आई के प्रधानाचार्य श्री आशीष कुमार जी की अध्यक्षता में टीबी रोग के बारे में जागरूक किया गया ।
उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति के सचिव अनुज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टी बी रोग के बारे में जागरूक किया जानकारी दी ।

टी बी हारेगा देश जीतेगा इस नारे को बुलंद किया उपस्थित आम जनमानस को टीबी के बारे में जागरूक किया गया ।वहीं पूनम देवी ने संस्था के बारे में जानकारी दी व टीबी विभाग फतेहपुर की तरफ से श्री राकेश कुमार जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर फतेहपुर ने उपस्थित लोगों को टीबी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दो हफ्ते से लगातार खांसी आना बुखार,रात में पसीना आना,भूख ना लगना सीने में दर्द होना बलगम का आना आदि लक्षण होने पर टीबी की जांच कराएं जांच व दवा पूर्ण रूप से मुफ्त में दी जाती है ।
साथ ही टी बी मरीजों को निश्चय पोषण योजना के अंतर्गत ₹500 दिया जाता है । कार्यक्रम में टीवी चैंपियन श्रीमती कल्पना,प्रमोद कुमार कार्यदेशक शिवाकान्त चन्द्र किशोर जयचंद्र आदि लोग उपस्थित रहे ।
