फतेहपुर 03 june : कक्षा 9 से 12 तथा कामिल में फाजिल स्तर तक के समस्त अनुमानित मान्यता प्राप्त मदरसों में ऑनलाइन पठन-पाठन की अनुमति प्रदान की गई है यह जानकारी देते हुए
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी फतेहपुर राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि प्रबंधक/प्रधानाचार्य समस्त मदरसे तथा मदरसों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि रजिस्ट्रार/निरीक्षक उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ के पत्र 25 मई एवं 26 मई 2021 द्वारा क्रमशः कक्षा 01 से 08 (तहतानिया/फौकानिया ) एवं कक्षा 9-12 तथा कामिल व फाजिल स्तर तक के समस्त अनुदानित/मान्यता प्राप्त मदरसों में ऑनलाइन पठन-पाठन की अनुमति प्रदान की गयी है ।
अतः अध्ययनरत समस्त छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि सम्बंधित मदरसों से संपर्क स्थापित कर कोविड-19 प्रोटोकॉल से सम्बंधित समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन करते हुए ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण करें ।
