फतेहपुर । जरुरतमंद मरीज के लिए सर्व फार ह्यूमेनिटी संस्था के दिलीप ने जिला अस्पताल रक्तकेंद्र में दुर्लभ रक्त समूह बी नेगेटिव रक्तदान किया । इमरजेंसी केस में शहर के निजी अस्पताल मदर केअर अस्पताल में भर्ती मरीज श्रीराम पुत्र शिवमंगल उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम शामियाना चुरियानी जिला फतेहपुर है ।
मरीज को रक्त की कमी कारण डॉक्टर ने मरीज को एक यूनिट बी निगेटिव दुर्लभ रक्त समूह की आवश्यकता बताई जिले में दुर्लभ रक्त बी निगेटिव न उपलब्ध होने के कारण तीमारदार श्यामू पाल ने टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी संस्था को जानकारी दी ।
केस की जांच कर केस ग्रुप में डालते ही रक्त केन्द्र नगर फतेहपुर निवासी दिलीप अग्रहरि रक्तदान के लिए फतेहपुर पहुचकर मरीज श्रीराम के लिए अपना सातवा दुर्लभ रक्त समूह बी निगेटिव रक्तदान किया । जिससे मरीज के तीमारदार को असानी से रक्त उपलब्ध हो सके ।
टीम की सेवा भाव को देखते श्यामू पाल के दोस्त जयनारायन ने भी जिला रक्तकेन्द्र में रक्तदान किया । जिससे टीम आगे भी जरूरतमंद की मदद कर सके ।
इस मौके पर टीम सेगुरमीत सिंह,भाजयुमो अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा,महामंत्री प्रसून तिवारी, गौरव व जिला रक्त केन्द्र फतेहपुर से लैब टेक्निशिंयन अशोक शुक्ला, कमला प्रसाद उपस्थित रहे ।
