फतेहपुर । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश हेतु 03 जुलाई तक आवेदन किए जा सकेंगे ।
यह जानकारी देते हुए शैलेन्द्र प्रताप सिंह प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर ने बताया कि जनपद के राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एन0सी0वी0 टी0/एस०सी०वी०टी० पाठ्यक्रम के अन्तर्गत चल रहे व्यवसायों में अगस्त-2023-24 में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र/छात्राओं को सूचित किया है कि 09 जून 2023 से 03 जुलाई 2023 की रात्रि 12 बजे तक आई०टी०आई० में प्रवेश हेतु आवेदन www.scvtup.in पर चल रहे हैं ।
आवेदन के लिए निम्नलिखित शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र एवं अभिलेखों की आवश्यकता है ।
1. हाईस्कूल की मार्कशीट,
2. मूल निवास प्रमाण पत्र
3. जाति प्रमाण पत्र
4. आधार कार्ड,
5. फोटो
6. हस्ताक्षर
7. ईमेल आई डी ।
राजकीय/निजी आई०टी०आई० में प्रवेश हेतु आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग, पिछडा वर्ग 250/रूपये एवं अनूसूचित जाति अनूसूचित जनपाति 150/रूपये है ।
