फतेहपुर । पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा बालिकाओं /महिलाओं की सुरक्षा व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओं के जागरूकता अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री राजेश कुमार सिंह के द्वारा थाना थरियांव क्षेत्र हसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं/बालिकाओं एवं संभ्रांत लोगो के साथ चौपाल लगायी गयी । जिसमे उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महत्वपूर्ण कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओं मिशन शक्ति,नारी सुरक्षा,नारी सम्मान, शक्ति दीदी अभियान के तहत हेल्प लाइन नंबर 112 पुलिस आपात कालीन सेवा,1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ सेवा,108 एंबुलेंस सेवा,1098 चाइल्ड हेल्प लाइन के बारे में अवगत कराया गया ।
साथ ही आवश्यकतानुसार उपरोक्त नम्बरों को प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।
