फतेहपुर । शार्ट कोर्स ट्रेडों में प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है ।
यह जानकारी देते हुए शैलेन्द्र प्रताप सिंह प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर में पीएमकेवीवाई 4.0 के अर्न्तगत संचालित शार्ट टर्म कोर्सों में माइन इलेक्ट्रीशियन,सोलर पीवी इन्स्टालेशन (सूर्य मित्र) एवं ट्रेनी कास्मेटोलॉजी तथा कौशल विकास के अर्न्तगत ड्रोन सर्विस टेक्नीशियन एवं मैनुअल मेटल आर्क वेल्डिंग कोर्स संचालित होने है ।
इच्छुक प्रशिक्षार्थी अपने समस्त प्रपत्रो के साथ 25 जून तक संस्थान में आवेदन कर सकते है । इन कोर्सों के लिए प्रशिक्षार्थी को न्युनतम आठवी पास या चौदह वर्ष की आयु पूर्ण होनी चाहिये ।
प्रशिक्षार्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रो की फोटो कापी, आधार कार्ड,चार फोटो के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर में सम्पर्क कर सकते है ।
