बकेवर/फतेहपुर । अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर शासन के निर्देशानुसार योग दिवस पर खुले प्राथमिक विद्यालयों में नन्हें-मुन्हे बच्चों ने जमकर योगा किया इसी क्रम में देवमई विकास खण्ड के मुरारपुर प्राथमिक विद्यालय में छुट्टियों के बावजूद भी बच्चों ने अच्छी संख्या में उपस्थित होकर योग किया । योग के दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास कर निरोगी काया का संकल्प लिया ।
विद्यालय की प्रधानाधपिका गीता यादव ने बच्चों को नियमित योग के लिए प्रेरित करते हुए हमारे शरीर मे योग से होने वालों लाभों का बखान किया ।
उन्होंने कहा कि आज आधुनिकता के दौर में हम योग के जरिए विभिन्न बीमारियों से अपने आप को सुरक्षित रख सकते है । योग हमारे स्वस्थ्य जीवन का अभिन्न हिस्सा है । योग ना सिर्फ शारीरिक रूप से फायदेमंद है । जबकि मानसिक रूप से भी हमको मजबूत करने में सहायक होता है और जो मस्तिष्क के तनाव को दूर करता है ।
“करो योग – रहो निरोग” जैसे स्लोगन का इस्तेमाल करते हुए बच्चों ने सुबह से ही योगा करने के लिए जुटे ।
