फतेहपुर । आज शासन के निर्देशानुसार बालिकाओं व महिलाओं को सशक्त व स्वाबलंबी बनाये जाने व जागरूक करने के उद्देश से मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाये जा रहे 15 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत रिज़र्व पुलिस लाइन से महिला पुलिसकर्मियों की स्कूटी रैली निकाली गई ।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखा कर पुलिस लाइन से रैली को रवाना किया गया । जिसमे जयराम नगर चौराहा,राधानगर चौराहा,वर्मा चौराहा ज्वालागंज बस स्टैंड,बाकरगंज,जिला अस्पताल,पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, ताम्बेस्वर मंदिर,बुलेट चौराहा आदि शहर क्षेत्र में भ्रमण किया गया ।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र,सीओ ट्रैफिक, महिला थाना प्रभारी व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
