बकेवर/फतेहपुर बकेवर कस्बे में लोक सेवा आयोग में 30वीं रैंक प्राप्त कर नन्दनी गुप्ता ने सहायक अभियोजन अधिकारी का पद हासिल किया ।
नन्दनी ने बताया कि शुरुआती शिक्षा से इंटरमीडिएट तक बकेवर,स्नातक बिंदकी रोड के बाद प्रयागराज में रहकर लॉ करने के बाद कोचिंग के माध्यम से तैयारी की ।
माँ अंजू और पिता कृष्ण कुमार गुप्ता के सहयोग से और अपनी बहनों की से प्रेरणा मिली अंकिता व आकांक्षा प्राइमरी शिक्षक, डॉक्टर निवेदिता असिस्टेंट प्रोफेसर और छोटे भाई आर्यन सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने समय-समय पर सहयोग देते रहे । जिससे आज मैं इस ऊँचाई पर पहुंची हूं । पीसीएस का मेन का रिजल्ट आना शेष है । मुझे विश्वास है कि मेरा चयन इसमें भी हो जायेगा ।
इनसेट –
कामयाबी के लिए पिता का सहयोग
मेरे पिता वन विभाग में दरोगा के पद पर रहकर सभी भाई-बहनों को इस शिखर तक पहुंचाया । मैं ऑनलाइन क्लासेस व आठ से दस घंटे प्रतिदिन की कड़ी मेहनत से आज इस मुकाम पर पहुंची हूँ । अगर तैयारी कर रहे छात्र मजबूत संकल्प के साथ नियमित रूप से तैयारी करे तो सफलता अवश्य मिलेगी ।
