बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के एक गाँव मे नाबालिग लड़की को एक युवक अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया । बहकावें में आई किशोरी अपने घर से जेवर व नगदी भी साथ ले गयी ।
युवती के पिता ने बकेवर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को बीते दिनों राजेश निवासी बरउहदा जिला सतना मध्य प्रदेश ने फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया । पिता ने बताया कि युवती राजेश के बहकावें में आकर घर से एक जोड़ी चांदी की पायल व एक सोने की चैन और पचास हज़ार रुपये भी साथ मे ले गयी है ।
इस प्रकरण में थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि आरोपी युवक राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामलें की जाँच की जा रही है ।
