बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के लालाबक्सरा गाँव मे पड़ोसी युवक ने एक दलित लड़की के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी । लड़की की माँ ने बकेवर थाने में शिकायत की और मुकदमा दर्ज कराया ।
आरती पत्नी रामस्वरूप वाल्मीकि निवासी लाला बक्सरा ने बताया कि बुधवार की शाम उनकी बेटी शलोनी को पड़ोस में रहने वाले शुभम पुत्र राम भरोसे ने अकारण ही पीटने लगा और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज करने लगा । मारपीट के कारण शलोनी के सिर पर चोटे आयी है ।
थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । कार्यवाही की जा रही है ।
