कानपुर । मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग कानपुर के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार के निलम्बन से बौखलाए कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियन्ता कानपुर वृत्त लोनिवि कानपुर से तत्काल ग्रीवांस की बैठक बुलाने की मांग करते हुए दिनांक 22 व 23 जून को कलमबंद हड़ताल की धमकी दी है । नेताओं की इस धमकी के बाद अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड भवन लोनिवि कानपुर नगर ने एक आदेश द्वारा पूर्व राष्ट्रपति के कानपुर भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए खण्ड के कर्मचारियों से कार्यालय में समय से उपस्थित होकर शासकीय कार्य सम्पादित करने के निर्देश दिए हैं तथा कलमबंद हड़ताल में प्रतिभाग करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है ।
