कानपुर । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी स्थानान्तरण नीति के अनुपालन में मुख्य अभियन्ता कानपुर क्षेत्र लोनिवि कानपुर ने अपने मंडल के 25 लिपिकों का ट्रान्सफर कर दिया है ।
मुख्य अभियन्ता द्वारा जारी स्थानान्तरण सूची के अनुसार निर्माण खण्ड -1 लोनिवि कानपुर देहात में कार्यरत सुमित सैमुअल प्रशासनिक अधिकारी को निर्माण खण्ड भवन कानपुर नगर में तैनात किया गया है । कानपुर वृत्त लोनिवि कानपुर में कार्यरत मो0 असलम उर्दू अनुवाद-सह-प्रधान सहायक एवं अनिल कुमार शर्मा कनिष्ठ सहायक को पीएमजीएसवाई वृत्त कानपुर में तैनात किया गया है ।
जारी स्थानान्तरण सूची में इटावा, औरैया कानपुर देहात एवं कानपुर नगर के अन्य कर्मचारियों को विभिन्न कार्यालयों में तैनात किया गया है ।
प्रदेश में लोक निर्माण विभाग में कानपुर क्षेत्र पहला क्षेत्र है ।जिसने स्थानान्तरण सूची सबसे पहले जारी की है ।
