बिन्दकी-फतेहपुर : काफी दिनों से चले आ रहे पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष के एक युवक गंभीर घायल हो गया था । जिसकी मंगलवार की देर शाम को मौत हो गई । जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी । पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
इस मामले में मृतक की पत्नी ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था । जिसमें पुलिस ने देवर भाभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया । वही फरार पिता,पुत्र की पुलिस तलाश कर रही है ।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर गांव में 3 दिन पहले पुराने चले आ रहे विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी । जिसमें एक पक्ष से कमलेश कुमार उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया था । पुलिस ने दोनों पक्षों का केस दर्ज कर दोनों का मेडिकल कराया था ।
चिकित्सक ने गंभीर घायल कमलेश कुमार का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था । घायल कमलेश कुमार को परिजन इलाज के बाद वापस घर ले आए थे । मंगलवार की देर शाम को गांव में ही कमलेश कुमार की मौत हो गई । युवक की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया । परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे । युवक की मौत की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी पुलिस मंगलवार की देर रात को मुरादपुर गांव पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । इस मामले में मृतक की पत्नी ने देशराज की पत्नी रानी देवी देशराज के पुत्र बबलू तथा छोटे भाई बहादुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है ।
पुलिस ने इस मामले में रानी देवी पत्नी देशराज तथा रानी देवी के देवर बहादुर उर्फ राज बहादुर को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही कर अदालत में पेश किया है । वही तो वह आरोपी देशराज व उसका पुत्र बबलू फरार है पुलिस तलाश कर रही है ।
