फतेहपुर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापर प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के आह्वान पर आज सम्पूर्ण प्रदेश भर में ऑनलाइन ट्रेडिंग व्यापार के विरोध में धरना प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया ।


आज उसी क्रम में फतेहपुर में भी जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में जिले के व्यापारियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग व्यापार के विरोध मे धरना प्रदर्शन करते हुए ।
ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ नारेबाजी भी की । साथ ही व्यापार मंडल जिंदाबाद,व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारों से पूरा कलेक्ट्रेट गूंज गया ।
प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी श्रुति जी के माध्यम से एक ज्ञापन प्रधानमंत्री को प्रेषित किया गया । ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि आनलाइन ट्रेडिंग व्यापार से भारत के लगभग 7 करोड़ व्यापारियों और उनके कर्मचारियों जीवन रसातल में जा रहा है । आपसे अनुरोध है कि आनलाइन ट्रेडिंग व्यापार हटाइए,सात करोड़ व्यापारियों का जीवन बचाइए ।
जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग व्यापार के चलते आज खुदरा व्यापार पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है । व्यापारी वर्ग भुखमरी की कगार पर है । इसलिए आम व्यापारियों के हित में इस व्यापार पर तत्काल रोक होनी चाहिए या इस पर सरकार द्वारा कम से कम 15 प्रतिशत का अतिरिक्त टैक्स लगाया जाए ।
इस दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्त,जिला उपाध्यक्ष डॉ० अतुल त्रिवेदी ,राजेश चौधरी, रवि अवस्थी, महामंत्री रिजवान डियर ,युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव उर्फ सोनू, जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता समाजसेवी सभासद,शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्त,महामंत्री दीपक साहू, खागा नगर अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल,महामंत्री दिनेश सिंह, मिंटू सोनी,राजू भाई, संरक्षक अब्दुल हफीज हाफिज जी,मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल,प्रेमनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गौतम, मुन्ना अग्रहरी,रवि अग्रहरी सहित भारी संख्या में व्यापारी वर्ग मौजूद रहें ।
