कानपुर । सरसौल के रामनगर गांव में भीषण गर्मी में काम की मजबूरी में घर से निकले लोगों को राहत प्रदान करने के लिए शरबत वितरण शिविर का आयोजन किया गया ।
आयोजित किए गए शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश विधानसभा व महाराजपुर क्षेत्र से विधायक सतीश के महाना के प्रतिनिधि राकेश तिवारी ने किया । मुख्य अतिथि राकेश तिवारी ने कहा कि भीषण गर्मी में पानी और शरबत पिलाना पुण्य का काम है । यह नेक कार्य है इसमें सभी को आगे आना होगा । यह एक मानव सेवा पुनीत कार्य है ।
रानू शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को राम नगर गांव के जनसम्पर्क कार्यालय के सामने स्टॉल लगाकर हमारी टीम द्वारा ठंडा पानी शरबत वितरण करने का काम किया और अपील करते हुए कहा कि घर से निकलते समय पानी व भोजन कर निकले । इस अवसर पर ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राहगीरों को शरबत वितरण किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश तिवारी व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला मंत्री विनय मिश्रा मौजूद रहे ।
इस अवसर पर रमेश कुशवाहा, शिव बोधन मिश्रा, कमलेश द्विवेदी,दीपू ठाकुर राहुल कुमार ग्राम प्रधान,सुशील उत्तम ग्राम प्रधान,सुशील वर्मा,अवनीश तिवारी,संतोष वर्मा, देवनारायण, रामशंकर,श्री किशन महाबली,सुजीत,गोपाल चौरसिया, लकी, शीबू सत्यम आदि लोग उपस्थित रहे ।
