– चेयरमैन व अधिशाषी अधिकारी की उपस्थिति में हुई उपायों पर गहन चर्चा ।
बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी नगर पालिका परिषद भवन में संचारी रोग नियंत्रण को एक बैठक हुई । जिसमें मौजूद चिकित्सक डॉक्टर सुनील शुक्ला ने संचारी रोग होने के कारण तथा उसके बचाव की जानकारी दी । उन्होंने कहा कि गंदगी का कारण संचारी रोग होता है । इसलिए सफाई का विशेष ध्यान रखें ।
मंगलवार को नगर के मोहल्ला मुगल रोड स्थित नगर पालिका परिषद भवन में संचारी रोग नियंत्रण को लेकर एक बैठक हुई जिसमें चेयरमैन राधा साहू तथा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी निरूपमा प्रताप प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।
इस मौके पर खजुहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ० सुनील शुक्ला ने संचारी रोग होने के कारण तथा उधर से बचाव की जानकारी दी । उन्होंने कहा कि संचारी रोग सफाई के अभाव में होता है । उन्होंने कहा कि नालियों में गंदा पानी भरा ना होने दें नालियों की सफाई करवाते रहें । हैंड पंप के आसपास भी सफाई रखें हाथ साफ रखें खासकर खाना खाने के पहले हाथ साबुन से जरूर साफ करें ।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद के प्रधान लिपिक मनोज कुमार शुक्ला के अलावा सभासद विशाल गुप्ता अनिल कुमार सूर्या प्रीति गुप्ता विनोद अमित आनंद महेंद्र साहू सुनील पाल कमलेश सत्यम अग्रवाल विक्रम उत्तम पटेल मोहम्मद अहसान उर्फ पप्पू शाह मोतीलाल प्रतीक शुक्ला शाहिद अंसारी तथा यूनिसेफ की स्वास्थ्य कर्मचारी दीपमाला आदि लोग मौजूद रहे ।
