बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी नगर को जर्जर विद्युत व्यवस्था से जल्द ही निजात मिलेगी । क्षेत्र के विधायक ने जर्जर विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए शुभारंभ किया । इस मौके पर उन्होंने कहा 2 से 3 महीने के अंदर नगर की विद्युत आपूर्ति सही हो जाएगी ।
मंगलवार को नगर के मां ज्वाला देवी मंदिर में जर्जर विद्युत सुधार के लिए क्षेत्र के विधायक जय कुमार सिंह ने पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया ।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नगर की विद्युत व्यवस्था गड़बड़ है । विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए कार्य प्रारंभ करा दिया गया है । इसके लिए जिस कंपनी को काम करना है । उसने आकर काम शुरू भी कर दिया है ।जहां पर तार जर्जर है । बदले जाएंगे खराब पुराने खंभे भी बदले जाएंगे । जिन दो खंभों के बीच अधिक दूरी है और तार झूलते हैं । उनके भी एक और नया खंभा लगाया जाएगा उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से 2 से 3 महीने के अंदर नगर की विविध व्यवस्था में सुधार हो जाएगा ।
इस मौके पर बीजेपी मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी के अलावा सत्यम अग्रवाल विक्रम उत्तम पटेल प्रतीक शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
