बिन्दकी/फतेहपुर किसान मजदूर मोर्चा की बैठक में समस्याएं हल ना होने पर जमकर नाराजगी जताई गई और चेतावनी दी गई कि यदि समस्याएं हल नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा ।
सोमवार को नगर के ललौली चौराहे के समीप किसान मजदूर मोर्चा कार्यालय में मोर्चा की एक बैठक हुई । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद किसान मजदूर मोर्चा के प्रदेश सचिव महावीर गौतम ने कहा कि क्षेत्रीय समस्याएं हल नहीं की जा रही है ।
उन्होंने कहा कि चौडगरा से लेकर बिंदकी होते हुए ललौली कस्बे तक सड़क जगह-जगह जर्जर है इसके अलावा बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड में भी सड़क टूटी हुई है जिसके कारण आवागमन बाधित होता है दुर्घटनाएं होती हैं । कई बार मांग करने के बावजूद अभी तक सड़क नहीं बनी है । उन्होंने यह भी कहा कि 13 वर्षों से 100 मीटर की लंबाई में बाईपास अधूरा है जिसे नहीं बनवाया जा रहा है ।
उन्होंने विद्युत आपूर्ति खराब होने पर भी आपत्ति जताई और कहा जर्जर तार होने के कारण दिनभर फाल्ट होती है ।किसानों के बिल माफ करने को कहा गया था । लेकिन अब मीटर लगा कर मनमानी की जा रही है । बैठक में किसान मजदूर मोर्चा ने छत्रपति शाहू जी महाराज के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि महान व्यक्ति थे । उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा । इस मौके पर मोर्चे के प्रदेश सचिव महावीर गौतम के अलावा तहसील अध्यक्ष नीरज पटेल जंग बहादुर कुशवाहा राजू विश्वकर्मा रामाश्रय रामलाल इंद्रपाल रामबहादुर मोदी लाल देवी प्रसाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
