बांदा । दबंगों से भयभीत भगवानदीन प्रजापति पुत्र स्वo हीरालाल करबा तिंदवारी मो०- भगवतीनगर थाना तिंदवारी बांदा ने आरोप लगाया है कि मुहाल कबीर नगर का डॉ० देवेन्द्र गोयल पुत्र स्व० उमेश शिवहरे 30 मार्च लगभग 4 बजे दबंगई,गुण्डई,धनबल,बाहुबल व राजनैतिक पहुच के बल पर अपने अस्पताल के कम्पाउण्डर आशीष कुमार द्विवेदी पुत्र श्री सुनील कुमार द्विवेदी मो- रामनगर को साथ में लिवाकर लाठी लेकर अश्लील गाली गलौज करते हुए ईर्ष्या वश प्रभा मेडिकल स्टोर को बन्द कराने की धमकी दी है । इतना ही नहीं मेडिकल स्टोर नही बन्द किया तो तुम्हे व तुम्हे लडके बच्चों को जान से मरवा देने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर की ट्राली प्रार्थी के मेडिकल स्टोर के सामने खड़ा करवा दिया है । जिससे मेरे मरीजों को दवा लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है । उसके मना करने पर अश्लील गाली गलौज व कहता है कि जिसकी ताकत हो ट्राली हटवाकर दिखाये ।
शिकायतकर्ता विगत 38 वर्षो से लगातार अस्पताल में सेवा प्रदान किया है । उसने फरवरी माह 2023 से कार्य करना बन्द कर दिया है । परन्तु वह उससे जबरजस्ती कार्य कराना चाहता है । जबकि डॉ० देवेन्द्र गोयल कूटरचित जालसाजी के तहत अन्यत्र व्यक्ति की डॉ० की डिग्री लगाकर अवैध रूप से अस्पताल का संचालन करने के समाचार जो समाचार पत्रो में भी कई बार प्रकाशित किया गया है ।परन्तु दबंगों की पहुंच के बल पर किसी भी प्रकार की कोई विभागीय व शासन प्रशासन के द्वारा कार्यवाही नही की गयी । शिकायत में कहा गया है कि उसे और लड़के बच्चों की जान माल का सख्त खतरा है कभी भी किसी भी समय अप्रिय घटना घटित हो सकती है जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी । शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र में समाचार पत्रों की छायाप्रति व घटना की मूल फोटो भी संलग्न किया हैं ।
भुक्तभोगी ने जांच व रिपोर्ट दर्ज कर उसकी व उसके लडके बच्चों की जान माल की सुरक्षा हेतु कानूनी कार्यवाही कर न्याय प्रदान करने की मांग की है ।
