फतेहपुर । विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत जनपद के दस्तकारों व पारम्परिक कारीगरों को कौशल वृद्धि के लिए मानदेय के साथ छह दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा ।
प्रशिक्षण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है । यह जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, फतेहपुर ने बताया कि प्रदेश सरकार के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्थानीय दस्तकारों तथा पारम्परिक कारीगरों के विकास हेतु “विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना संचालित की गयी है ।
इस योजनान्तर्गत जनपद फतेहपुर हेतु क्रमशः 1- बढ़ई-50, 2- नाई-50,3-दर्जी-500,4- कुम्हार-25,5- लोहार-50, 6- सुनार-25,7-टोकरी बुनकर-25, 8- राजमिस्त्री- 25, 09- हलवाई-75,10- मोची-25 ट्रेड के अन्तर्गत आनलाइन आवेदित अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है । इन चयनित प्रशिक्षार्थियों को चयनोपरान्त उनके कौशल वृद्धि हेतु 06 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान कराये जाने के साथ ही साथ निर्धारित दर पर मानदेय भी प्रदान किया जायेगा ।
पात्रता की शर्तो में प्रशिक्षाणार्थी की आयु 18 वर्ष से कम न हो ।
प्रशिक्षाणीर्थी जनपद का मूल निवासी हो ।
शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है ।
आवेदक पारम्परिक कारीगर से सम्बन्धित होना चाहिये ।
आवेदक के परिवार का कोई एक सदस्य ही लाभ प्राप्त कर सकता है ।
इच्छुक आवेदक अपने आवेदन पत्र को किसी भी साइबर कैफे /जनसेवा केन्द्र पर 15 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन कर सकते है । यदि किसी भी आवेदक को आनलॉइन करने में किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई आ रही हो तो किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी के लिये जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, आबूनगर, फतेहपुर से प्राप्त कर सकते है ।
