फतेहपुर । बेसिक शिक्षा विभाग विभिन्न कारणों से बीच में ही स्कूल छोड़ चुके बच्चो कों पुनः वापस स्कूल लाने के लिए शासनादेश के अनुसार राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ । जिसमे फतेहपुर जनपद के नवाचारिक एकेडमिक रिसोर्स परसन डॉ० सुनील कुमार तिवारी ,राज्य संदर्भदाता के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गणित विषय का प्रशिक्षण प्रदान किया ।
राज्य शिक्षा संस्थान के प्राचार्य नवल किशोर ने बताया कि राज्य संदर्भदाता डॉ० सुनील कुमार तिवारी बहुत ही सरल तरीके से संख्याओं, संक्रयाओं कों सिखाने में माहिर है एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी है ।
उन्होने बताया कि आउट ऑफ स्कूल बच्चो कों 90 दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा । इसके माध्यम से लगभग तीन लाख बच्चो कों उनके संगत कक्षा स्तर में लाने का प्रयास किया जायेगा यदि बच्चे निर्धारित अवधि में कक्षा के अनुसार बेहतर स्तर नहीं प्राप्त कर पाता है तो विशेष प्रशिक्षण के अवधि कों बढ़ाया जा सकता है इस विशेष प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक विद्यालय में खण्ड शिक्षा अधिकारी स्कूल में एक नोडल शिक्षक कों नामित करेंगे । प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक बच्चे का तीन माह में मूल्यांकन भी किया जायेगा ।
संस्थान की सहायक शिक्षा निदेशिका एवं कार्यक्रम की कॉर्डिंनेटर डॉ० दीप्ति मिश्रा ने अवगत कराया कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के 75 जनपद से दो प्राथमिक स्तर के दो शिक्षकों कों प्रतिभाग करना था । जिसमे 142 लोगो ने प्रतिभाग किया ।
उन्होंने कहा कि राज्य संदर्भदाता डॉ० सुनील कुमार तिवारी की सम्प्रेषण शैली बहुत प्रभावशाली है सभी प्रशिणार्थी पूर्णतया संतुष्ट रहते है । उन्होने यह भी बताया कि राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद ने सभी बी एस ए कों निर्देशित किया है कि आउट ऑफ स्कूल बच्चो का प्रारम्भिक मूल्यांकन शारदा ऐप में 20 जुलाई तक पूरा करा लिया जाए । इस प्रशिक्षण में स्पेशल एजुकेटर्स का भी सहयोग लिया जायेगा ।
