– लखनऊ में अभी तक तैनात थे उपनिदेशक मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश के पद पर ।
फतेहपुर । उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर तबादले कर दिए गए हैं । शुक्रवार को हुए तबादलों में 50 से ज्यादा अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है । करीब 30 जिलों में नए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तैनात किए गए हैं ।
जिसमे जनपद फतेहपुर के नए बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव को बनाया गया है इससे पहले वह सहायक उप शिक्षा निदेशक मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश लखनऊ में तैनात रहे । लेकिन शासन ने इन्हें बीएसए फतेहपुर में नवीन तैनाती दी है ।
