– राजस्व का मामला बता बकेवर पुलिस ने झाड़ा पल्ला ।


बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के माधौपुर गांव निवासी मुन्नालाल सैनी पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल सैनी की भूमि पर जल निगम द्वारा पानी की टंकी के निर्माण के लिए ग्राम प्रधान की शह पर जबरिया कब्जे का प्रयास किया जा रहा है । जिस भूमि पर निर्माण के दौरान मुन्नालाल ने आपत्ती लगाते हुए सिविल न्यायालय की शरण ली थी । सिविल न्यायालय द्वारा उस विवादित बंजर भूमि पर स्टे लगा दिया गया था । लेकिन ग्राम प्रधान शासन-प्रशासन व न्यायलय के आदेशों को दर किनार कर जबरदस्ती निर्माण कराने में अमादा है ।
शिकायतकर्ता मुन्ना लाल का कहना है कि उपरोक्त भूमि गाटा संख्या 6 पर उनको पूर्व प्रधान ने 1994 में पट्टा किया था । उसी भूमि पर एक मंदिर,समाधि, पेड व एक कुआँ भी है ।जिनको क्षतिग्रस्त कर प्रधान की शह पर जल निगम कब्जा कर पानी टंकी निर्माण कराने के लिए आमादा है और आदेश के बावजूद भी लगभग एक दर्जन हरे पेड़ भी कटवा दिए ।
हालाकि जब मुन्नालाल बकेवर थाने में शिकायती पत्र देने गया तो वहाँ उसको राजस्व विभाग का मामला बता कर पुलिस ने अपना पड़ला झाड़ लिया ।
इस विषय में जब ग्राम प्रधान व लेखपाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आदेश बाद में आया है । पेड़ को पहले ही आदेश कराकर कटवा लिया गया था । आदेश सिर्फ़ मंदिर ,कुआ व समाधी को क्षतिग्रस्त न करने का है ।
