कानपुर । कानपुर नगर के सरसौल ब्लॉक के अंतर्गत बकरीद का त्योहार बहुत ही धूम धाम से मनाया गया और एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी ।
इस मौके पर नरवल,महाराजपुर, सरसौल,सुंहैला, महुआगांव, पुरवामीर,नजफगढ़ आदि स्थानों पर स्थित ईदगाहों को विशेष रूप से रंगाई-पोताई कर सजाया गया था जहां काफी संख्या में जुटे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गुरुवार की सुबह पवित्र बकरीद की नमाज अदा कर एक-दूसरे को गले मिलकर आपसी सौहार्द एवं भाईचारा से रहने का संदेश दिया । इसके बाद त्याग और बलिदान के प्रतीक अपने पसंदीदा पशुओं की कुर्बानी दी गई । इस दौरान थाना क्षेत्र के सभी ईदगाहों पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई थी ।
वहीं मो. फैज ने बताया कि बकरीद का तात्पर्य सिर्फ कुर्बानी देना ही है । बल्कि अल्लाह ताला एवं खुदा के समक्ष अपनी अजीज इच्छाओं एवं भावनाओं को समर्पण करने का पर्व है । लोग हजरत इब्राहिम की कुर्बानियों का अपने जीवन में अमल करें । जिसने खुदा के समक्ष अपने एकलौते पुत्र की कुर्बानी देकर दुनिया को त्याग और बलिदान का संदेश दिया था ।
इस मौके पर नरवल थाना प्रभारी मनोज कुमार (आईपीएस), नरवल अतिरिक्त कार्यवाहक निरीक्षक संजय मिश्रा, महाराजपुर थानाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने अपनी पूरी पुलिस टीम की ओर से बकरीद का पर्व शांति पूर्वक मनाए जाने के लिए क्षेत्र के लोगों को बधाई दिया सुरक्षा की दृष्टि से नरवल थाना प्रभारी मनोज कुमार रावत (आईपीएस) के नेतृत्व में पुलिस बल नरवल क्षेत्र में बनी ईदगाओं के पास तैनात थे ।
वहीं महाराजपुर थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस बल महाराजपुर क्षेत्र में बनी ईदगाहों के पास तैनात थे ।
इस मौके पर पवन तिवारी सरसौल चौकी प्रभारी,मनोज कुमार सुंहैला चौकी प्रभारी,अमित शर्मा पुरवामीर चौकी प्रभारी, धन्य कुमार उपनिरीक्षक,अमित कुमार उपनिरीक्षक, हरिओम दीवान, मुकेश कुमार सिपाही ,नवीन कुमार सिपाही, रोहित कुमार सिपाही सहित समस्त पुलिस टीम मौजूद रही ।
