कानपुर । रामादेवी स्थित टैलेंट विला इंस्टिट्यूट का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ । जिसमें ग्रेस ग्रुप इंडिया की तरफ से संस्थान की शुरुआत हुई । जिसमें उच्च स्तरीय प्रशिक्षकों के द्वारा खासतौर से फिटनेस पर जोर देते हुए योगा,भांगड़ा और एरोबिक्स क्लासेस की शुरुआत की गई साथ में कल्चरल डांस कथक ,गिद्दा एवं मॉडलिंग ग्रुमिंग में भी यह संस्थान आपको सेवाएं प्रदान करता रहेगा । उसके साथ इस संस्थान में वोकल म्यूजिक एवं कत्थक के प्रोफेशनल डिग्री कोर्स भी उपलब्ध होंगे ।
कार्यक्रम में हर उम्र के बच्चों द्वारा नृत्य कला मॉडलिंग का प्रदर्शन किया गया साथ में डायरेक्टर परविंदर सिंह, सुजाता अरोड़ा जी एवं मनीष जी द्वारा बताया गया कि ग्रेस ग्रुप इंडिया पंजाबी म्यूजिक के लिए कानपुर में एकमात्र विकल्प मौजूद है साथ में अन्य किसी भी तरीके के वैवाहिक कार्यक्रमों ,गीत संगीत,नृत्य कला से जुड़े हर एक कार्य को करने के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है । यह कानपुर में ग्रेस इंडिया का दूसरा संस्थान खोला गया है ।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका सुजाता जी एवं गायक परविंदर सिंह द्वारा मधुर गीतों की प्रस्तुति की गई जिसमें आए हुए सभी अभिभावकों एवं लोगों ने जमकर तारीफ की और अपने बच्चों को इस संस्थान में संगीत एवं नृत्य शिक्षा दिलाने का संकल्प लिया ।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के आवाहन से सुजाता जी द्वारा एक सुंदर भजन प्रस्तुति के साथ हुई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर श्री कमलदीप सिंह बग्गा जी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा रहे जिन्होंने बच्चों को सम्मानित किया एवं उनकी हौसला अफजाई भी की । कुलवंत सिंह खालसा जी भी संरक्षक के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद रहे ।
