कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरवल मोड़ में डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिसमे दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सरसौल सीएचसी भिजवा दिया ।
मिली जानकारी के अनुसार सिकठिया गांव निवासी नरेश कुमार पुत्र उमेश (28) वर्षीय व मोनू पुत्र रमा शंकर (25) वर्षीय बाइक से कानपुर जा रहे थे और महाराजपुर क्षेत्र के नरवल मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर में बाइक की भिड़ंत हो गई । जिसमें बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सरसौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मोनू की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।
वहीं,हादसे के बाद भाग रहे डंपर चालक को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया ।
पुलिस ने घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दी इस सम्बंध में महाराजपुर थानाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में लेकर मामले में कानूनी कार्यवाही की जा रही है ।
