बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के भेलगांव ग्राम निवासी युवक ने एक दम्पति पर ठगी का आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली थी । कोर्ट के आदेश पर आरोपी दम्पति के खिलाफ बकेवर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।
भेलगांव निवासी किसान मनीष पटेल पुत्र शिव बालक पटेल का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व वह अपने नलकूप के बकाया बिजली के भुगतान के लिए बिजली विभाग अधिशाषी अभियंता के कार्यालय में गया था । जहाँ उसकी मुलाकात कार्यालय में तैनात बाबू आबू बक से हुई । बाबू आबू बक ने बिजली के बिल में छूट दिलाने का झांसा देकर पीड़ित युवक से अपनी पत्नी निशात खा जो प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है । इनके बैंक खाते में 58 हज़ार रुपये ट्रांसफ़र करवा लिये थे । लेकिन आज तक बिजली बिल का भुगतान नहीं किया और पैसे मांगने पर गाली-गलौज पर आमादा हो जाते है ।
पीड़ित किसान मनीष ने बताया कि उपरोक्त दम्पति पेशेवर ठग है । जो बिजली उपभोक्ताओं को अपने जाल में फंसाकर धन उगाही करते है ।
हालांकि ठगी महसूस होने पर युवक ने बकेवर थाने व बिजली विभाग में इसकी शिकायत की थी । लेकिन कोई सुनवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली ।
थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी पति- पत्नी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । कार्यवाही की जा रही है।
