बकेवर/फतेहपुर । बकेवर कस्बे में मुख्यमंत्री का आदेश हवा हवाई सावित हो रहा है । बकेवर विद्युत उपकेंद्र के उपभोक्ता गर्मी और पानी के लिए बेहाल हैं । विभाग है कि इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है । लोग जहाँ गर्मी व मच्छर की वजह से चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं । वहीं पीने के पानी के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । जिन लोगों ने इनवर्टर लगा रखा है उसकी बैट्री चार्ज न होने से शोपीस बन गए है । मोटर न चलने से घरों में पीने की पानी की काफ़ी समस्या उत्पन्न हो रही है ।
कस्बावासियों का कहना है कि बिजली की सप्लाई आने पर वोल्टेज एकदम से बढ़ जाता है और एकदम से लो हो जाता है जिस कारण घरों में लगे विद्युत उपकरण जल रहे है और लोगो को भारी आर्थिक नुकसान सहना पड़ रहा है । सुबह से बिजली आंख मिचोली खेल रही । लेकिन विभाग के कर्मचारी फाल्ट सही नहीं कर पा रहे हैं ।
उपभोक्ताओं का कहना है कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों को फोन मिलाएं तो ये लोग फोन रिसीव करना भी उचित नहीं समझते हैं । यहां के जेई तो यहां रहते भी नहीं है । अगर कोई समस्या है तो जिनमें उनके आने के बाद ही सही होती है ।
इस सम्बन्ध में जेई राम नयन यादव ने बात करने पर बताया कि इस बहुत जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी ।
