फतेहपुर । जिला गंगा समिति द्वारा वन महोत्सव पर लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कालेज पनी के छात्र – छात्राओं ने रैली निकालकर आम जनमानस को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । जागरूकता रैली को नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेंद्र शरन सिंपल एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी आर0एल0 सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

क्षेत्रीय वन अधिकारी आर०एल० सैनी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिये पौधरोपण बहुत जरूरी है । उन्होंने कहा कि प्रति घर प्रति पेड का उददेश्य तभी पूरा होगा । जब हम सब मिलकर एक एक पौधा अवश्य रोपित करें ।
नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेंद्र शरन सिंपल ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को पर्यावरण को बचाने के लिये प्रति छात्र प्रति पौध लगाकर उसको गोद लेने का संकल्प दिलाया । उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा कि अपने घर व पडोसियों को भी पौधरोपण के लिये प्रेरित करें । अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरन ने आये हुये अतिथियों का आभार प्रकट किया एवं पौधरोपण के लिये बच्चों को संकल्प पत्र भरवाने की बात कही ।
सुभाष सिंह वन दरोगा, राजेश कुमार साहू वन रक्षक,रामराज ,राम किशोर गुप्ता,आशीष कुमार,रवि गुप्ता,सर्वेश श्रीवास्तव, लीना श्रीवास्तव,शिवानी श्रीवास्तव,शीबा खातून,अभिनव सिंह, अवधेश सिंह,बृजेश यादव आदि रहे ।
