फतेहपुर । शासन की मंशा है कि आम जन को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से न्याय मिले,इसके क्रम में माह जुलाई के प्रथम शनिवार को तहसील सदर-फतेहपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति व पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह के सयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ ।




सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, विकास, पुलिस,विद्युत् व अन्य विभागों से शिकायतें प्राप्त हुईं ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 43, शिकायतकर्ताओ से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये । जिनमें 07 प्रार्थना पत्रो/शिकायतो का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया । जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों को समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ मौके पर जाकर निस्तारित करना सुनिश्चित करें । जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार का विलम्ब नहीं होने पाये ।
उन्होनें कहा कि सभी अधिकारी आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतें और समय से निस्तारण किया जाय ।
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर उनके निराकरण हेतु क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि शिकायतों को प्राथमिकता एवं गम्भीरता से सुनें तथा उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण भी सुनिश्चित करें ।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अवधेश कुमार निगम, उपयुक्त एन0 आर0 एलम0,उपयुक्त मनरेगा,परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0,जिला सूचना अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता विधुत सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
