कानपुर । महाराजपुर के टोयटा शोरूम में हुई चोरी में प्रतापगढ़ जनपद के शातिर चोरों के अन्तर्राजीय गैंग ने की थी । कानपुर कमिश्नरेट के थाना महाराजपुर की पुलिस ने चोरी का खुलासा किया । पुलिस ने चोरी करने वाले दोनों शातिरों को दबोचकर उनके पास से चोरी की गई 59 लाख की रकम में से कुल 2832000 नगद व ₹1253351 एफडी/जमा से संबंधित अभिलेख बरामद किये । पकड़े गये शातिर इसके पूर्व में भी कई शोरूमों को निशाना बना चुके हैं और जेल भी जा चुके हैं । चोरी की इतनी बड़ी घटना का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है ।
घटनाक्रम के मुताबिक 4 जून को महाराजपुर स्थित सनी टोयटा रुमा में घटित 59 लाख रुपये की हुई चोरी की घटना के सम्बन्ध मे पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर चोरों की तलाश में जुट गई ।
पुलिस ने घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों को 30 जून को घटना मे संलिप्त अभियुक्त प्रतापगढ़ के श्यामू उर्फ राजेश मौर्या और रंजीत प्रजापति को ड्योढ़ी घाट रोड पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे द गणेश वर्ल्ड स्कूल के आगे प्लाटिंग के पास से गिरफ्तार किया है । दोनों अभियुक्त इस रोड पर हो रही प्लाटिंग में प्लाट खरीदने के लिए आए थे । अभियुक्त रंजीत उपरोक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व तीन अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व दोनो अभियुक्तो के कब्जे से उपरोक्त घटना में चोरी की गई धनराशि कुल 2832000 व ₹1253351 एफडी/जमा से संबंधित अभिलेख बरामद व ₹200000 खाते में जमा करने की मौखिक जानकारी व चोरी में प्रयुक्त पेचकश ,प्लास ,कटर भी बरामद किया गया है ।महाराजपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।
वह गिरफ्तार करने वाली टीम में महाराजपुर थानाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला,सरसौल चौकी प्रभारी पवन कुमार तिवार,उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार,उप निरीक्षक सुमित कुमार चौधरी,हेड कांस्टेबल पद्माकर द्विवेदी हेड कांस्टेबल गुरदीप कांस्टेबल नवीन कांस्टेबल हरि ओम आदि लोग मौजूद रहे ।
