कानपुर । राज्य कर विभाग (SGST) कानपुर में शुक्रवार को संयुक्त आयुक्त ओम प्रकाश राय, राज्य कर अधिकारी विवेक विश्नोई ,सुशील सक्सेना, वाहन चालक सतीश शुक्ला, संग्रह सेवक सतीश चंद्र श्रीवास्तव, शिव बरन सिंह के सेवानिवृत्त के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
समारोह में अपर आयुक्त ग्रेड 1 जी.एस. बौनाल,उमा शंकर दुबे ने अधिवर्षता आयु पुर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन सहायक आयुक्त प्रशांत सिंह ने किया । अपर आयुक्त ग्रेड 2 बृजेश मिश्रा,एमवी सिंह,संयुक्त आयुक्त मुकेशचन्द्र पाण्डे शैलेष सिंह,पीयूष सिंह व सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने माल्यार्पण करते हुए उपहार भेंट किये व बधाई दी ।
इस अवसर पर अपर आयुक्त ग्रेड 2 मिथिलेश शुक्ला, पंकज गाँधी,एच पी राव दीक्षित,संयुक्त आयुक्त अनिल सिंह, अनिमेष सिंह,उपायुक्त सूरजपाल मलिक,पुनीत अग्निहोत्री, आनंद राय, रामानुज मिश्रा,रमेन्द्र सिंह,विजय सिंह विसेन,अनंतराम, विजय शंकर दीक्षित, अनिल जैन, नाजिर रोहित तिवारी, अंकुर श्रीवास्तव,शोभित अग्रवाल,सत्यवीर दीक्षित, अभिषेक तिवारी, पीयूष मिश्रा,प्रवीण कुमार ,संजय श्रीवास्तव, अरुण बाजपेई, ओम प्रकाश,जयंत सोनवानी, तुषार श्रीवास्तव, मो0 इकबाल, धर्मेंद्र गौतम,महेंद्र कुमार आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें ।
