फतेहपुर । एचएमआई व रेडक्रास सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में प्रातः 10 बजे जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ० अमरीष चंद्रा के मार्गदर्शन में होमियोपैथी के जन्मदाता डॉ० क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुएल हैनीमैन जी की 180वी पुण्यतिथि पर जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित डॉ० हैनीमैन जी की प्रतिमा परिसर में सर्वप्रथम रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन व यूथ आइकॉन डॉ० अनुराग श्रीवास्तव व उनके सहयोगियों द्वारा स्वच्छता व धुलाई की गई ततपश्चात माल्यार्पण व विधिवत पूजा अर्चना की गई ।
ततपश्चात डॉ० अनुराग द्वारा जिला चिकित्सालय के महिला वार्ड में सभी मरीजों को फल व बिस्कुट का वितरण किया गया ।
इस अवसर पर डॉ० हैनीमैन जी के जीवन वृत्त व उनके कृतित्व को याद किया गया । डॉ० हैनीमैन MD MBBS थे और उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान था और वह अनुवाद करते थे । अनुवाद करते समय ही उन्होंने देखा कि कुनैन मलेरिया को ठीक करती है और यदि इसे किसी स्वस्थ व्यक्ति को दिया जाय तो उसमें मलेरिया के लक्षण उत्पन्न हो जाते हैं ।यहीं से इन्होंने होमियोपैथी विधा की खोज की और सिद्धान्त दिया “सिमिलिया सिमेलिबस क्यूरेटर” अर्थात समान ही समान की दवा है । आज उनकी दी गई इस विधा से पूरे विश्व मे लोग लाभान्वित हो रहे हैं इसीलिए उनके जन्मदिन 10 अप्रैल को विश्व होमियोपैथिक दिवस मनाया जाता है । इस अवसर पर होमियोपैथिक मेडिसिन बोर्ड के सदस्य डॉ० शिव प्रसाद त्रिपाठी,प्रमुख सहयोगी रेडक्रास सोसाइटी के आजीवन सदस्य सुरेश श्रीवास्तव,अभिनव श्रीवास्तव, गुरमीत सिंह उपस्थित रहे ।
